पटना। बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का खेल लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर राजद को बड़ा झटका लगा। राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया है।भरत बिंद ने  सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है। इससे पहले चार और विधायक जो राजद से संबंद्ध थे, उन्होंने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया था। वहीं कांग्रेस के भी दो विधायक पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे।शुक्रवार को विधानसभा में विधायी कार्य का अंतिम दिन है। दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के भभुआ विधायक भरत बिंद सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए।सदन में मौजूद सदस्य कुछ समझते इसके पहले ही पास में बैठे विधायक नितिन नवीन ने इशारा कर यह बताने का प्रयास किया कि राजद के और एक विधायक में एनडीए का दामन थाम लिया है। राजद में यह पांचवी टूट है।  इसके पहले राजद के चार विधायक प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी पार्टी छोड़ चुकी हैं। जबकि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम ने पार्टी छोड़ी थी।