नई दिल्ली । पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2022 में भारत में धार्मिक पर्यटन से सरकार को 1,34,543 करोड़ रुपए की आय हुई है। 2021 में 65070 करोड रुपए की आय हुई थी। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2022 में पर्यटकों की संख्या 143.3 लाख करोड़ तथा 66.40 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए।  कोरोना महामारी के बाद से भारत का पर्यटन उद्योग बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। 
 पर्यटन विभाग तीर्थ स्थलों के विकास पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।  इसके लिए सरकार ने 1586.10 करोड़ रुपए की 45 विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।  धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है।