चंडीगढ़ |  पंजाब में धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। यह घोषणा मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर की। उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में खरीद व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बार मंडियों में लगभग 191 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार फसल के एक-एक दाने को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।