मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क होगा।

15 दिसंबर तक आसमान रहेगा साफ

11 से 15 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

जमशेदपुर में सर्वाधिक तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 26.1 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम अर्द्रता 88 प्रतिशत व न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी डा. अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के तहत रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी प्रकार 11 से 15 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।