छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में मां बेटे ने आत्महत्या कर ली। महिला गांव में नौकरानी का काम करती थी और बेटा मजदूरी करता था।पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि महिला का नाम कृष्णा बाई मानिकपुरी (45) और लड़के का नाम अशोक दास (21) था। दोनों मंगलवार सुबह कोटा थाना क्षेत्र के कलारतराय गांव में अपने घर के एक कमरे में छत से लटके पाए गए।उन्होंने बताया कि दोनों कमरे से बाहर सुबह देर तक नहीं निकले तो महिला के पति प्रेम दास ने अपने पड़ोसियों की मदद से खिड़की से अंदर झांका तो मौत का पता चला। प्रेम दास विकलांग है और काम करने में असमर्थ है इसलिए वह घर पर ही रहता है।