बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। एक तरह जहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी रचाई। तो वहीं अब एक्टर पुलकित सम्राट अपनी होने वाली दुल्हनिया कृति खरबंदा से फेरे लेने जा रहे हैं।हाल ही में इस कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हुआ है। वहीं अब पुलकित भी शादी के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार दोपहर एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। 

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी मुंबई में न होकर देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रही है। सोमवार को एक्टर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पुलकित का काफी कूल लुक में नजर आए।  उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ लाइट मैरूम शेड की लूज पेंट कैरी की थी। इस दौरान पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर भी कमेंट किया, जिस पर एक्टर स्माइल भी किया। 

कपल की शादी के फंक्शन पूरे चार दिन तक चलेंगे। शादी के फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगे। कहा जा रहा है कि 15 मार्च को पुलकित और कृति फेरे लेंगे। खबर है कि ये कपल ग्रैंड वेडिंग न करके केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच फेरे लेंगे।ये कपल पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने वाला है।  पुलकित-कृति का वेडिंग कार्ड क्यूट होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी है। ये वेडिंग कार्ड होम थीम पर बना हुआ है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बालकनी में बैठकर समुद्र की लहरों को निहार रहे हैं।