चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी को आज चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लकी के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और निवासियों को भी चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे रामदरबार कॉलोनी में घरों को सील करने का विरोध कर रहे थे। तब ही पुलिस ने हालत को संभालने के लिए चलते उन्हें गिरफ्तार किया है।

क्या बोले कांग्रेस नेता लकी?

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ की अलग-अलग कॉलोनियों में घर सीलिंग का यह सिलसिला जारी है। इसी के चलते कांग्रेस के नेता लकी और अन्य कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। लकी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्हें सीलिंग अभियान को रोकना चाहिए और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए एक नीति बनानी चाहिए। लकी ने यह भी कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है और वे गरीब कहां जाएंगे जिनके घर सील कर दिए गए हैं।