पंजाब में आज सुबह चार बजे दर्दनाक हादसे में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा राजपुरा-सरहिंद राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्राला चालक ने दो पुलिस अधिकारियों को रौंद दिया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पुलिस मुलाजिम सेना के काफिले के साथ टकराई पीआरटीसी हादसे का मौका देखने गए थे।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

जिनकी पहचान एएसआई नाजर सिंह और एचसी कुलदीप सिंह  पुलिस चौकी नबीपुर, थाना सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई। यह हादसा नेशनल हाईवे कॉन्टिनेंटल कॉलेज, गांव नबीपुर के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब एक पीआरटीसी बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य काफिले को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने ट्राला चालक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।