झारखंड में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। आज पूरे राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है। वहीं, गर्मी और गरज-चमक को लेकर भी मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। झारखंड की राजधानी रांची में आज आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

मानसून अब राज्य में लगभग समाप्त होने के कगार पर है। इस बीच, राज्य में लगभग सभी जगहों पर तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखी गई है। वहीं, बीते दिनों लोगों ने कुछ जगहों पर हल्की बारिश का भी अनुभव किया है। आज भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। 

आज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में उमस परेशान करेगी जबकि शाम में मौसम सुहाना होगा।

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इसलिए अधिकतम में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। अधिकतम तापमान में 0.2 डिसे की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में 0. 4 डिसे की कमी हुई है। इस कारण लोगों को रात में उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिसे व न्यूनतम तापमान 22.8 डिसे रहा। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना बनी है।

इसके अलावा, चतरा में भी आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति भी सामान्य रहेगी। वहीं, कोडरमा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।