मुरादाबाद में एफसीआई के गोदामों में रखे अनाज में घुन लग गए हैं। विशेष आर्थिक क्षेत्र (ग्रोथ सेंटर) स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से निकल रहे घुनों ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का जीना दूभर कर दिया। घुन गोदाम से हवा से साथ उड़कर ग्रामीणों के घरों में पहुंच रहे हैं, इसके कारण घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो रहा है ग्रामीणों को इन घुनों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-तैसे खाना बनाया जाता है तो खाते समय खाने में आकर गिर जाते हैं। घरों की सफाई करते-करते महिलाएं परेशान हैं। ग्रामीणों की रातों की नींद हराम हो रही है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी किसी को इसकी परवाह नहीं है।

एक महीने से गोदामों से निकल रहे घुन

पाकबड़ा-डीगरपुर मार्ग स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र में एफसीआई के 12 गोदाम हैं। इन गोदामों में गेहूं रखा हुआ है। करीब एक महीने से गोदामों से घुनों के निकलने का सिलसिला चल रहा है। दिन भर घुन उड़कर घरों में पहुंचते हैं। शाम के समय घुनों की संख्या अधिक हो जाती है। इसके चलते खाना बनाने और खाने का काफी परेशानी हो जाती है। इससे बीमारी का खतरा भी बना रहता है। जिन किसानों अनाज को रोककर बेचने का मन बना लिया है। जिससे दाम अच्छे मिल सकें। घुन उनके अनाज को भी नुकसान पहुंच रहा है।

इन गांवं में है घुन का आतंक

एफसीआई गोदाम के नजदीक गांव करनपुर, रतनपुरकला, बकैनिया, कोंडरी, यूसुफपुर नागलिया, बहादरपुर राजपूत, लालपुर गंगवारी सहित आदि गांवों के लोग घुनों से परेशान है। महिलाएं दिन भर काफी बार झाड़ू मारकर घरों की सफाई करती है। इन दो महीनों में महिलाएं भी काफी परेशान रहती है। ग्रामीणों ने कहा की जल्द से जल्द गांव के लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाई जाए। इससे बीमारी का खतरा भी हो सकता है।

दो महीने होती है गांव वालों को दिक्कत

करनपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा ने बताया की एफसीआई गोदाम से भारी संख्या में घरों में घुन उड़ कर आ रहे है। इसकी शिकायत एफसीआई में बैठे अधिकारियों से की। इनका कुछ इलाज करा जाए। काफी लोग पलायन करने के लिए बैठे है। रतनपुर कलां निवासी नजाकत अली कहते है कि हर साल ये दो महीने आस पास के गावों के लोगों के लिए बहुत ही दुश्वारी से कटते हैं।

लोगों का खाना हो जाता है दुश्वार

लोग सुकून से खाना भी नहीं खा सकते है। खाना खाते समय प्लेट में घुन आ जाते हैं। जिससे फिर खाने का मन भी नहीं होता है। लालपुर गंगवारी निवासी डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने बताया की एफसीआइ गोदाम में लाखों क्विंटल गेहूं भरा है। इन दिनों घुन उड़ उड़ कर घरों में आते हैं जो किसान गेहूं को रोक लेते हैं। उनको भी घुनों से परेशानी हो रही है। अधिकारियों को इस पर काम करना चाहिए।