बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके दोस्त और निर्देशक अनूप सिंह ने अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए इरफान डायलॉग्स विद द विंड नामक बुक कि घोषणा की। इस किताब में दिवंगत अभिनेता के जीवन और कला के उत्सव को दिखाया जाएगा। वहीं अनूप सिंह ने इरफान खान को साल 2013 में आई फिल्म द लोनली घोस्ट में निर्देशित किया था।

सबसे अच्छा गिफ्ट है बुक- दिवंगत अभिनेता की पत्नी सुतापा सिकदर ने कहा कि किताब इरफान के लिए सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट है। जिसका वो सपना देख सकती हैं। अनूप की किताब मार्मिक और भावपूर्ण है। उन्होंने आगे अनूप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा ये मेरे लिए बेहद उत्साहित कर देने वाला है। इस किताब में प्रस्तावना को इऱफान के पीकू में को-स्टार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखी है।

अनूप सिंह ने कहा ये किताब जबरदस्त दुख से निकली है लेकिन याद रखने और लिखने में जो अंतत खुद की पुष्टि करता है। वो ऐसे विलक्षण व्यक्ति और अभिनेता को जानने और उनके साथ काम करने के सुखद पलों अनुभव है। ये बुक इस अद्भुत व्यक्ति, दोस्त और कलाकार का उत्सव है, जिसने हमें आज की दुनिया में एक इंसान होने के अर्थ को भालि-भांति समझाया है।

किताब इस साल 14 फरवरी को आधिकारिक रूप से रिलीज होगी। इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को लंबी बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के चलते हो गया। उन्होंने मुंबई के कोलिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा जाया था। इस फिल्म में उन्होंने सिंगल पैरेंट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा खूब पसंद किया था और जमकर सराहना की थी। अभिनेता के बड़े बेटे बाबिल खान अक्सर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता का थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर अपने पिता को याद करते रहते हैं।