स्थानीय आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इसमें तीन कामगार झुलस गए। वहीं, एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक कामगार की हालत गंभीर है। जबकि तीसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव रजवा के रहने वाले 32 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के घेवरा में रहता था। वहीं, दो अन्य झुलसे लोगों में प्रवीण कुमार मिश्रा और अजय शामिल हैं।

बताया गया कि प्रवीण की हालत गंभीर है। उसे शहर के जीवन ज्योति अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में काम के दौरान यह घटना हुई। मृतक किशोर के दो बच्चे हैं। औधोगिक क्षेत्र चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।