पंजाब | रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बुधवार देर रात हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आईपीएल 2023 में मुबई इंडियंस की जीत की अरदास की। उस समय मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स-11 के बीच मैच चल रहा था। बाद में मुंबई इंडियंस मैच जीत गई।नीता अंबानी ने अपनी टीम की शर्ट भी पहनी थी। उन्होंने हरमंदिर साहिब परिसर की परिक्रमा की और कड़ाह प्रदास की देग भी करवाई। इसके बाद वह अकाल तख्त साहिब पर भी माथा टेकने गईं। पिछली बार भी नीता अंबानी हरमंदिर साहिब में अपनी टीम की जीत के लिए माथा टेकने के लिए आई थी।